फगवाड़ा 3 जून (शिव कौड़ा) गर्मियों के मौसम में फगवाड़ा के रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए जल की सेवा निभाने वाली संस्था जनता सेवा समिति की ओर से संस्था के प्रधान विपन खुराना के नेतृत्व में आज शहीदों के सरताज पाँचवी पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत पर्व परठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी हलका विधानसभा फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान विशेष तौर पर पहुँचे और अपने हाथों प्रेम भाव के साथ ठंडे मीठे जल की सेवा बरताई। जोगिन्द्र सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी मानवता के सच्चे सेवक, धर्म के रक्षक और शांत एवं गंभीर स्वभाव के स्वामी थे। उनकी शहादत अतुलनीय है। हमें उनकी शिक्षाओं पर चलने का प्रण लेना चाहिए। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर दविन्द्र संधू, डी.एस.पी. ए.आर. शर्मा, एस.एच.ओ. सिटी के अलावा इन्द्रजीत सिंह खलियाण, प्रितपाल कौर तुली, मलकीयत सिंह रघबोतरा, बलजीत सिंह लवली, ओंकार सिंह, हरदयाल सिंह हैप्पी, विजय बसंत नगर आदि उपस्थित थे।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।