चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की शिक्षा प्रणाली को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री मीत हेयर के ऐलान के मुताबिक पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर 117 स्मार्ट स्कूल खोले जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टीमें भी जुड़ चुकी हैं। इसके अंतर्गत पंजाब के हर जिले में स्मार्ट स्कूल खोले जाएंगे।

 

इन स्मार्ट स्कूलों में डिजिटल बोर्ड, नई लैब, लाइब्रेरी और तकनीकी अध्यापक होंगे। राज्य में मोहल्ला क्लीनिकों के ऐलान के बाद अब पंजाब में यह स्मार्ट स्कूल खोलने की तैयारी सरकार की तरफ से जा रही है। इसके लिए पंजाब सरकार का शिक्षा विभाग अब तक करीब 100 क्षेत्रों की पहचान कर चुका है।

 

इन स्मार्ट स्कूलों को खोले जाने के बाद इनकी संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ाई का स्तर निजी स्कूलों से भी बेहतर करने की कोशिश की जाएगी। इन स्मार्ट स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम होंगे, जहां प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। इसके लिए सारा बजट तैयार कर लिया गया है। इन स्मार्ट स्कूलों में इनडोर-आउटडोर खेल आदि का भी प्रबंध किया जाएगा और साफ-सुथरे क्लासरूमों में और कई तरह की सहूलियत दीं जाएंगी

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।