चंडीगढ़ : पंजाब की किसान जत्थेबंदियों की तरफ से मोहाली-चंडीगढ़ सरहद पर अपनी मांगों को लेकर बीते दिन से धरना दिया जा रहा है। इस दौरान किसान जत्थेबंदियों के नेताओं की बुद्धवार दोपहर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग हुई।इस मीटिंग के दौरान किसान जत्थेबंदियों और सरकार बीच सहमति बन गई है। यह भी कहा जा रहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से किसानों की 12 मांगे मान ली गई हैं। इसके बाद अब मोहाली के वाई.पी.एस. चौंक में किसानों की तरफ से लगाया गया धरना खत्म हो जाएगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।