हर साल1 मई को पूरी दुनिया मजदूर दिवस के रूप में मनाती है। मजदूर दिवस मनाने का उद्देश्य पूरी दुनिया में मजदूरो के संघर्षो और उनके योगदान को याद किया जाना है। संस्कृति केएमवी स्कूल में कार्यरत सहायक कर्मचारियों को थैंक यू कार्ड और बैचेस्ज़ द्वारा सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। यंग शैफ और मास्टर शैफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भेलपुरी और सैंडविच मेकिंग प्रतियोगिता द्वारा विद्यार्थियों को प्रत्येक कार्य की कुशलता एवं आत्मनिर्भरता का संदेश देने का प्रयास किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या  रचना मोगा ने कहा कि किसी भी देश की तरक्‍की उस देश के मजदूरों और किसानों पर निर्भर करती है। इस दिन मजदूरों के बारे में उनके हितों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। ये दिन उन लोगों के नाम समर्पित है, जिन्होंने देश और दुनिया के निर्माण में कड़ी मेहनत कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कहा जाता है कि देश, समाज, संस्था और उद्योग में सबसे ज्यादा योगदान कामगारों, मजदूरों और मेहनतकशों का योगदान होता है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।