दिल्ली: महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से भारत के लोग ही नहीं दुनिया के कई देश जूझ रहे हैं। श्रीलंका के बाद अब साउथ अफ्रीका में लोग बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। @Wall Street Silver ने ट्वीट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।वीडियो के साथ @Wall Street Silver ने कैप्शन में लिखा कि जीवन की बढ़ती लागत, बिजली कटौती और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी जो 34% तक है के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रव्यापी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन किया गया। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण कई देशों ने रूस पर कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए हैं जिस कारण इसका असर आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। भारत समेत कई देशों में महंगाई की दर बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल से लेकर कई खाद्य पर्दाथों की कीमतों में इजाफा हुआ है।

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।