कपूरथला सामान्य अस्पताल के गाइनी वार्ड में उपचाराधीन महिला को उसके पति ने जान से मार डाला। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जो अस्पताल के स्टाफ ने बनाया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी का मुंह दबाकर मार दिया। महिला ने चार दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।  जानकारी के अनुसार कपूरथला सिविल अस्पताल के गाइनी वार्ड में एक जून को 24 बलविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह वासी गांव केसरपुर को दाखिल करवाया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दंपति ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों का पहले भी एक बेटा है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।