जालंधर, 15 अप्रैल :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा करवाई गई दो दिवसीय इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स मीट सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, सभी कॉलेजों के डायरेक्टर्स/प्रिंसिपल्स द्वारा किया गया। दूसरे दिन की शुरुयात फिटनेस कोच फिटनेस गुरु भट्टी (हरप्रीत सिंह) द्वारा वार्म उप, भंगड़ा, फिटनेस सेशन करवा की जिसे छात्रों ने खूब एन्जॉय किया। इस स्पोर्ट्स मीट में सेंट सोल्जर के कॉलेजों के 1500 के करीब छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिनमें 100 मीटर (लड़कों में) अभिषेक ने पहला, जसकरन ने दूसरा, गुरिंदर सिंह ने तीसरा, (लड़कियों में) गोल्डी ने पहला, रूबी ने दूसरा, नैना ने तीसरा, 200 मीटर (लड़कों में) अभिषेक ने पहला, मानक लाल ने दूसरा, रोहित ने तीसरा, (लड़कियों में) गोल्डी ने पहला, कोमलप्रीत ने दूसरा, निशा ने तीसरा, 800 मीटर (लड़कों में) अभिषेक ने पहला, नेमदास ने दूसरा, मानक लाल ने तीसरा, (लड़कियों में) नताशा ने पहला, रागिनी ने दूसरा, सीमा ने तीसरा, लॉन्ग जम्प (लड़कों में) राहुल ने पहला, हरप्रीत ने दूसरा, अभिजीत ने तीसरा, (लड़कियों में) दीप्ती ने पहला, अमरजीत ने दूसरा, संदीप ने तीसरा, डिस्कस थ्रो (लड़कों में) हरमीत ने पहला, आयुष ने दूसरा, हरबिंदवीर ने तीसरा, (लड़कियों में) दीप्ति ने पहला, रविता ने दूसरा, गोल्डी ने तीसरा, शॉट पुट (लड़कों में) हरमीत ने पहला, आयुष ने दूसरा, हरजोत ने तीसरा, (लड़कियों में) सलोनी ने पहला, साधना ने दूसरा, गोल्डी ने तीसरा, जैवलिन थ्रो (लड़कों में) हरमीत ने पहला, पारस ने दूसरा, आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सबसे ज्यादा इनाम जीतकर सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने ओवर आल ट्रॉफी जीती। चेयरमैन श्री चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विजय रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए शुभ कामनाऐं दीं।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।