नई दिल्ली : मौसम विभाग ने 12 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण जम्मू कश्मीर में तेज बारिश की चेतावनी है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों में गुरुवार को तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी के एक बार फिर जोर पकड़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

विभाग के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार को घने कोहरे के साथ शीत दिवस रहा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी एवं पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति है। यह स्थिति शुक्रवार को भी जारी रहने की चेतावनी जारी की गयी है।

देश के कई पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी हुई है। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल की राजधानी शिमला में तामपान माइनस 0.5 दर्ज किया गया। खास बात है कि यह 2020 की तीसरी और इस सीजन की चौथी बर्फबारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में मौसम विभाग के हवाले से कहा गया कि शिमला में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 20 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इसी बीच, उत्तराखंड के नैनीताल में भी बर्फ गिरी, जिसके बाद वहां का मौसम ठंडा होने के साथ सैलानियों के लिहाज से सुहाना हो गया है। जानकारी के मुताबिक, कल ठीक-ठाक मात्रा में काफी पर्यटक बर्फ का बर्फीले मौसम का आनंद लेते नजर आए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।