SliderUncategorizedपंजाब

निगम की लापरवाही के चलते धरने को विवश कर्मचारियों : आशु मट्टू

फगवाड़ा 20 सितंबर (शिव कौड़ा) कई वर्षों से ठेकेदारी सिस्टम में काम कर रहे फगवाड़ा नगर निगम के सफाई सेवकों को रैगुलर न किये जाने के रोष स्वरूप कार्पोरेशन दफ्तर के बाहर सफाई सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान वाल्मीकि-मजहबी सिख समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता आशु मट्टू ने कहा कि निगम की लापरवाही की वजह से सफाई कर्मचारी पक्का धरना लगाने को विवश हुए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम फगवाड़ा में पंजाब सरकार के निर्देशो की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय निकाय विभाग को पंजाब सरकार के 23/6/2021 को जारी हुए पत्र क्रमांक एल/जीबी/डीएलजी2021/24511-24513 जिसमें मंत्री परिषद की बैठक में लिए गए फैसले जल्द से जल्द लागू करने की बात कही गई थी, को फगवाड़ा नगर निगम ने तब से अब तक लटकाये रखा है। उन्होंने बताया कि जब सफाई कर्मचारियों द्वारा कैबिनेट बैठक की मांग पूरी करने का दबाव बनाया तो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया या कुछ ने खुद ही तबादले करवा लिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा में आज की तारीख में 4 में से एक भी सुपरिडेंट नहीं है। कांग्रेस की सरकार का पूरा और आम आदमी पार्टी सरकार का आधा कार्यकाल गुजर जाने के बाद भी नगर निगम फगवाड़ा के कान से जंू नहीं सरक रही है। उन्होंने कार्पोरेशन पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप भी लगाया और कहा कि सफाई कर्मचारी रैगुलर होने की उम्मीद में ओवर एज और बिमारियों का शिकार हो रहे हैं। धरनाकारियों ने भी एक स्वर में कहा कि जब तक नौकरी में पक्का नहीं किया जायेगा, तब तक पक्का धरना लगाकर बैठे रहेंगे। जिस पर आशु मट्टू ने उन्हें विश्वास दिलाया कि पूरा समाज सफाई कर्मचारियों के साथ है और हर स्तर पर संघर्ष किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button