जालंधर, 05 अगस्त :- लोगों की सेवा, छात्रों के सुनहरे भविष्य और पंजाब के हित के लिए हमेशा आगे रहने और संघर्ष करने वाले पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी को पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन की चेयरमैनशिप मिलने पर कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ स्कूल्स एंड कॉलेजिस ऑफ़ पंजाब ने बधाई दी। कॉन्फ़ेडरेशन के सभी सदस्याओं ने कांग्रेस हाई कमान, पंजाब के मुख्य मंत्री माननीय कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया। कॉन्फ़ेडरेशन के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा, पॉलिटेक्निक कॉलेजों के अध्यक्ष विपिन शर्मा, नर्सिंग कॉलेजों के अध्यक्ष संजीव चोपड़ा, होटल मैनेजमेंट कॉलेजों के अध्यक्ष राजन चोपड़ा, लॉ  इंस्टीच्यूट्स के अध्यक्ष अमित शर्मा, मैनेजमेंट इंस्टीच्यूट्स के अध्यक्ष डॉ.अनूप बोरी,  इंजीनियरिंग कॉलेजों के अध्यक्ष विक्रम आनंद, डिग्री कॉलेजों के अध्यक्ष तलविंदर सिंह राजू, फार्मेसी कॉलेजों के अध्यक्ष दीपक मित्तल, आईटीआई कॉलेजों के अध्यक्ष करन कोहली, बी.एड कॉलेजों के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह ने कहा कि सेखड़ी एक बहुत ही समझदार और सुलझे हुए इंसान हैं। वह हर जरूरतमंद व्यक्ति का साथ देने वालों में से एक हैं और लोग भलाई के कामों के लिए हमेशा आगे आये हैं। उन्होंने कहा कि हमे पूरा विश्वाश हैं अश्वनी सेखड़ी हमेशा की तरह लोगों की जरूरतों को पूरा करेंगे और पंजाब के हेल्थ सिस्टम में एक नई क्रांति लाकर इसे बेहतरीन बनाएंगे। गौरतलब हैं कि अश्वनी सेखड़ी बहुत छोटी उम्र से राजनीती के साथ जुड़ गए थे और हमेशा लोगों के लिए काम किया। इसके इलावा एससी छात्रों को जो पंजाब में पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम स्कीम में परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं अश्वनी सेखड़ी उसमें भी छात्रों को उनका हक्क दिलाने के लिए उनके साथ कंदे से कंदा मिलकर खड़े हुए हैं और पिछले सालों की बकाया राशि जारी करवाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। ऐसे अनेकों ही लोगों के काम हैं जिन्हें सेखड़ी ने अपने बलजोर पर करवाया है और करवा रहे हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।