जालंधर : जिले के अधीन आते कस्बा नूरमहल में 1 ठेका किसान पर बाइक सवार 3 लोगों ने गोली चला दी। घटना में किसान के पैर पर गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि उक्त वारदात क्यों की गई और किसके द्वारा की गई, क्योंकि किसान की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी फिलहाल सामने नहीं आई है जिसकी जांच थाना नूरम्हाल की पुलिस कर रही है।
यह घटना नूरमहल के गांव सुन्नड़ कलां में सुबह करीब 7 बजे हुई जब किसान रेशम सिंह अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर ठेके की जमीन को जोतने के लिए जा रहा था। 55 वर्षीय रेशम सिंह जब अपने खेतों के पास पहुंचा तो बाइक सवार 3 युवक आए और उस पर गोली चला दी। 1 गोली किसान के पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। फिलहाल रेशम सिंह के बयान नहीं दर्ज किए गए हैं। मगर पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ में किसी प्रकार से कोई दुश्मनी की बात भी नहीं सामने आई है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।