महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल में हिंदी भाषण (मिडिल) तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता(सीनियर) स्तर पर आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में चारों सदन (अरावली, नीलगिरी, शिवालिक और विंध्या) के प्रतियोगियों ने भाग लिया। मिडिल भाषण प्रतियोगिता का विषय था ‘ब्यूटी  लाइज़ इन द आईज़  ऑफ़ बीहोल्डर’ । सीनियर वाद- विवाद प्रतियोगिता का विषय था ‘न्यूज़ चैनल्स आर ब्रेकिंग रूल्स टू क्रिएट  ब्रेकिंग न्यूज़’। मिडिल स्तर के प्रतियोगियों ने अपने विचारों द्वारा सबको प्रभावित किया उन्होंने बताया कि वास्तविक सुंदरता व्यक्ति के चरित्र और विचारों पर निर्भर करती है। सीनियर प्रतियोगियों ने  भी बड़े ही प्रभावशाली ढंग से अपने विषय को प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि संप्रेक्षण के  माध्यमों को निष्पक्ष होकर सही तथ्य को प्रस्तुत करना चाहिए और किसी का पक्षपात नहीं करना चाहिए । अपने विचारों को विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में बड़े प्रभावशाली तर्कों के साथ  प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता  के निर्णायक एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की डॉक्टर पूनम सेठी तथा कुमारी चेतना थी। प्रिंसीपल श्री गिरीश कुमार जी ने  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले  सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। विद्यार्थियों को इनमें भाग लेना चाहिए।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-
वाद विवाद प्रतियोगिता (सीनियर)
प्रथम स्थान पर मन्नत थिंड और कृतिका वर्मा (65)
दूसरा  स्थान पर कुंवर युवराज सिंह (60.5)
तीसरा स्थान पर दिग्विजय सिंह (58.5)
सदनों की स्थिति इस प्रकार है-
प्रथम स्थान पर  नीलगिरी सदन(130)
दूसरा  स्थान पर अरावली सदन (115.5)
तीसरा स्थान पर विंध्या सदन(112.5)
चौथा   स्थान पर शिवालिक सदन(111.5)
भाषण प्रतियोगिता (मिडिल)
पहले   स्थान पर प्रणव  पराशर (53 अंक)
दूसरा स्थान पर  अरनाज़ कौर (48अंक)
तीसरा स्थान पर निष्ठा अरोड़ा (47.5)
सदनों की स्थिति इस प्रकार है-
पहला स्थान अरावली सदन (107अंक)
दूसरा  स्थान शिवालिक सदन (95.5 अंक)
तीसरा  स्थान  नीलगिरी सदन (93)
चौथा  स्थान  विंध्या सदन (87.5)
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।