28 मई, 2022 जालंधर 
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को –एड), जालंधर को 27 मई 2022 से
28 मई 2022 तक (दो दिवसीय) इंटर स्कूल सहोदया योग
प्रतियोगिता का आयोजन करने का गौरव प्राप्त हुआ |
खेलों का जीवन में बहुत महत्व है | खेल उतने ही आवश्यक है
जितनी पढ़ाई | खेल एक अच्छा व्यायाम है |  विद्यार्थियों को केवल
किताबी ज्ञान न देकर उनका शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास
करना भी जरूरी है |  इस कड़ी में खेल प्रत्येक विद्यार्थी के
व्यक्तित्व का विकास करने व उसे निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाते हैं | कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल(को –एड), जालंधर में सभी
प्रकार के खेलों को महत्व दिया जाता है |
इस आयोजन के मेज़बान स्कूल होने के नाते, कैम्ब्रिजियंस ने किसी
भी श्रेणी के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं की | इस प्रतियोगिता में जालंधर के
विभिन्न स्कूलों की लगभग पैंतालीस टीमों ने भाग लिया | जिसमें
प्रतिभाशाली टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया |
यह प्रतियोगिता अंडर-14 वर्ग (लड़के और लड़कियों) के लिए
आयोजित की गई थी | प्रतिभागियों ने उचित तकनीक और अद्भुत
लचीलेपन का पालन करके आसनों का प्रदर्शन किया |
इस प्रतियोगिता का नतीजा घोषित करना सभी प्रतिभागियों के बीच
कड़ी प्रतिस्पर्धा का स्पष्ट प्रतिबिंब था |

अंडर-14 वर्ग (लड़कियों) ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया |
दो दिवसीय इस मुकाबले में पहले दिन लड़कियों ने प्रतियोगिता में
हिस्सा लिया | पहले स्थान पर पुलिस डी०ए०वी० स्कूल, दूसरे स्थान
पर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा और तीसरे स्थान पर ए०पी०
जे० मॉडल टाउन रहा तथा चौथे स्थान पर (कॉन्सोलेशन प्राइज )
मानव सहयोग पब्लिक स्कूल को दिया गया |

अंडर-14 वर्ग (लड़कों) ने इस मुकाबले में दूसरे दिन लड़कों ने बढ़चढ़
कर भाग लिया | जिसमें पहले स्थान पर पुलिस डी०ए०वी० स्कूल,
दूसरे स्थान पर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा और तीसरे स्थान
पर ए०पी० जे० महावीर मार्ग तथा इनोसेंट हर्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल
टाउन रहा |
प्रतिभागियों की प्रतिभा, शिष्टता और लचीलेपन ने सभी को आकर्षित
किया और इसकी अत्यधिक सराहना की गई | परिणाम की घोषणा
माननीय जजों सुश्री विजय लक्ष्मी, सुश्री हरजिंदर कौर और श्री चन्द्र
मोहन सैनी द्वारा किया गया था |
इस अवसर पर चेयरमैन  नितिन कोहली, वाइस चेयरमैन
दीपक भाटिया, प्रैजीडेंट पूजा भाटिया, वाइस प्रैजीडेंटपार्थ
भाटिया और स्कूल डायरेक्टर व प्रिंसिपल डॉ० रविंद्र माहल
जी, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर  अनुराग भारद्वाज उपस्थित थे |
डायरेक्टर व प्रिंसिपल श्रीमती रविंद्र माहल जी द्वारा प्रतिभागियों को
बधाई दी गई व इस सफलता को प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के
उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए इसी तरह से अपने
विद्यालय का नाम रोशन करते रहने की प्रेरणा दी

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।