चंडीगढ़
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है।  पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार ई.डी. ने सुखपाल सिंह खैहरा को मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
सुखपाल खैहरा को ई.डी. ने आज चंडीगढ़ के सैक्टर 18 से किया गिरफ्तार किया है। बता दें कि सुखपाल सिंह खैहरा को मनी लांड्रिंग मामले में बयान दर्ज कराने के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था। इसके बाद ईडी के अफसरों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।