जालंधर, 25 सितम्बर :- बेटियों को मां दुर्गा और मां लक्ष्मी का रुप माना जाता है। हर घर में बेटों से च्यादा बड़ा दर्जा बेटियों को दिया जाता है। हालांकि बेटियों के होने की खुशी एक दिन नहीं बल्कि साल के पूरे दिन मनाई जानी चाहिए। यह विचार सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्युशनस द्वारा मनाए गए ‘अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस’ पर वाइस चेयरपरसन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने प्रकट किए। उन्होंने ने कहा कि लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। समाज में फैली लड़कियों से संबंधित कुरीतियों को मिटाने के लिए ‘बेटी दिवस’ का महत्व ओर भी बड़ जाता है। इस दिवस संबंधी नन्हीं छात्राओं की एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में सजकर मॉडलिंग, सोलो सांग, गिद्दा इत्यादि में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में श्रीमती चोपड़ा ने अपने संदेश में लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए सभी अभिभावकों कों बेटियों को बेटों के बराबर अवसर प्रदान करने की अपील की।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।