नई दिल्ली/चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बासमती की खरीद करने के लिए नोटीफिकेशन जारी करने पर ज़ोर डाला। मुख्यमंत्री ने अमित शाह को बताया कि किसानों को गेहूँ-धान के फ़सली चक्र में से निकालना समय की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस कदम से राज्य में बहुमूल्य कुदरती स्रोत -पानी को बचाने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में फ़सलीय विभिन्नता को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में गेहूँ की उपज कम निकलने के एवज़ में किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपए मुआवज़ा देने की भी माँग की है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।