फगवाड़ा 8 दिसंबर (शिव कौड़ा) गांव खजूरला में शर्मा एवं लखनपाल परिवार की तरफ से स्व. बूजा राम, स्व. सोहाग रानी एवं स्व. मोहन लाल शर्मा की मधुर समृति में 5वां फ्री मैडिकल कैंप राजन आई केयर अस्पताल हरगोबिंद नगर फगवाड़ा के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा गांव खजूरला में लगाया गया। प्रात: 9.30 से दोपहर 2.00 बजे तक जारी रहे कैंप का उद्घाटन अप्रवासी भारतीय परमिन्द्र लखनपाल (यू.के.) एवं उनकी धर्मपत्नी रानी लखनपाल और दविन्द्र लखनपाल (यू.के.) ने किया। जिसमें जरूरतममंदों की आंखों के अलावा नाक, कान, गले, शुगर, रक्तचाप सहित 70 मरीजों के रक्त के नमूने लेकर कई प्रकार के टैस्ट किये गये। आंखों के आप्रेशन के लिये चुने गये करीब 60 रोगियों की आंखों के आप्रेशन नेत्र विशेषज्ञ डा. एस. राजन की देखरेख में किये गए। जबकि दंत रोग से पीडि़त चुने गये 15 मरीजों का ईलाज भी फ्री किया जायेगा। रोगियों को दवाएं, और एनकें मुफ्त देने के अलावा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। शर्मा एवं लखनपाल परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल, ब्लाक समिति फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद वरमानी व एस.एम.ओ. फगवाड़ा ने कहा कि आजकल की महंगाई में मुफ्त चिकित्सीय सुविधा आर्थिक पक्ष से कमजोर रोगियों के लिये बहुत ही लाभदायक सिद्ध होती है। कैंप के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे मार्किट कमेटी फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन नरेश भारद्वाज ने भी प्रयास की सराहना करते हुए उपस्थितों को अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्व. बूजा राम की पुत्रियों रानी लखनपाल, ऊषा शर्मा एवं शमा शर्मा की तरफ से अपने माता-पिता एवं भाई की मधुर समृति में यह सराहनीय प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर मनदीप सिंह प्यारा सरपंच, महेश चन्द्र, मोहन लाल गोगना, विक्की गोगना, ओम प्रकाश वैद, हरपाल सिंह सहित गांव के गणमान्य उपस्थित थे।