झारखंड . हजारीबाग जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सोमवार को कुंभ स्नान करने के बाद रांची लौट रही एक टाटा सूमो गाड़ी एनएच-33 के चरही इलाके में एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसा चरही के बिरसा मैदान के पास स्थित तीखे मोड़ पर हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान रांची के बेड़ों इलाके के रहने वालों के रूप में हुई है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।