Sliderराष्ट्रिय

बोइंग-737 विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बचा, पढें

दिल्ली: भारत में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के बोइंग-737 प्लेन क्रैश की दर्दनाक यादें अभी ताज़ा ही हैं जिसमें 275 लोगों की जान चली गई थी। इसी बीच इंडोनेशिया के टैंगरैंग प्रांत से एक और बोइंग-737 विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा है। घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी साँसें अटक जाएँगी।मामला इंडोनेशिया के सोएकरनो हट्टा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का है। बैटिक एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के कारण लैंडिंग के दौरान क्रैश होने से बच गई। पायलट ने समय रहते विमान पर नियंत्रण पा लिया वरना कई लोगों की जान जा सकती थी। इस घटनाक्रम का एयरपोर्ट पर खड़े लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो चुका है।

Related Articles

Back to top button