दिल्ली: देश में से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बावजूद भी देश में अभी कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच IMD ने एक बार फिर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रों के कारण मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा ये अलर्ट खासतौर पर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और महाराष्ट्र के लिए जारी किया है।मौजूदा मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 24 अक्टूबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने आज यानि की 22 अक्टूबर को भी केरल और तमिलनाडु में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा 23 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्रों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।