Sliderदोआबापंजाब

लायंस क्लब जालंधर में बिना ऑपरेशन घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने हेतु लगा नी-ब्रेस कैंप

जालंधर :लायंस क्लब जालंधर में प्रधान प्रभजोत सिंह सिध्धू व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पास्ट गवर्नर जे बी सिंह चौधरी की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में बिना ओप्रेशन घुटनों के दर्द से छुटकारा हेतु नी-ब्रेस कैंप का शुभारंभ मुख्य मेहमान चेयरमैन लांयन जोगिंदर सिंह द्वारा किया गया।चौधरी साहब ने बताया कि पी एन आर सोसाइटी भावनगर गुजरात से आए डाक्टर विजय नाईक ने घुटनों के दर्द के पेशेंटों का चेक अप किया और बहुत से पेशेंट्स ने नी-ब्रेस लगाकर कैंप से फायदा उठाया।मुख्य मेहमान चेयरमैन जोगिंदर सिंह ने कहा कि हमारा लायंस क्लब कई वर्षों से यह कैंप लगा कर लगातार कई वर्षों से लोगों की सेवा कर रहा है।कन्वीनर लांयन हरभजन सिंह सैनी ने बताया कि कई पेशेंट्स ने हमें बताया कि हमें नी-ब्रेस बांधने से छे महीने में ही फर्क पड़ना शुरु हो गया।इसी तरह हजारों लोग नी-ब्रेस कैंप से फायदा उठा चुके हैं।इस अवसर पर पूर्व प्रधान नरेंद्र भसीन,हरभजन सिंह सैनी,मनीष चोपड़ा,सचिव परमजीत सैनी,सीनियर वाइस प्रधान अशवनी मल्होत्रा,जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,मोहित सलूजा,मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा,ऐ के बहल,हर्षवर्धन शर्मा,एन के कांसरा,खुशपाल सिंह,सेवा सिंह,सरवन कुमार अग्रवाल,मोहित सलूजा,सुरेंद्र पुजारा,राकेश कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button