दिल्ली: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब गैस सब्सिडी और सिलेंडर बुकिंग का लाभ उठाने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। सरकार ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया है, ताकि फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाई जा सके और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंच सके। हालांकि, इस प्रक्रिया को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन के जरिए ही कुछ आसान स्टेप्स में महज 2 मिनट के भीतर ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। आगे जानिए इसका पूरा तरीका और जरूरी जानकारी।प्रशासन ने यह सख्ती किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए की है। इसके पीछे तीन मुख्य वजहें हैं एक ही आईडी पर चल रहे कई अवैध कनेक्शनों को सिस्टम से बाहर करना सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और बाजार में ऊंचे दामों पर बिक्री को रोकना। यह सुनिश्चित करना कि सरकार का पैसा किसी गलत जेब में न जाकर सीधे असली उपभोक्ता के खाते में जाए।