
दिल्ली: ईरान के साथ छिड़ी जंग के बीच अरब देशों को एक और तगड़ा झटका लगा है। वहीं रूस का बड़ा फायदा हो गया है। ईरान पर हमलों के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल की सप्लाई बाधित हो रही है। ईरान के हमलों के कारण अरब देश भी तेल की सप्लाई नहीं दे रहे हैं। इससे भारत में तेल संकट गहरा सकता है। इसे देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को परमिशन दे दी है कि वह 30 दिन तक भारत को तेल बेच सकता है और भारत भी रूस का तेल खरीदने के लिए तैयार है।बता दें कि अमेरिकी वित्त विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को रूस के कच्चे तेल खरीद की अनुमति देने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट जारी की है। यह छूट केवल समुद्र में पहले से फंसे हुए रूसी तेल के लेन-देन को अधिकृत करती है। अमेरिका के अनुसार इससे रूसी सरकार को कोई महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ नहीं होगा, लेकिन मिडिल ईस्ट की जंग के कारण जो रूसी जहाज समुद्र में फंसे हैं, उनका लेन-देन संभव हो जाएगा। क्योंकि भारत में तेल संकट गहरा सकता है, इसलिए अनुमति दी गई है।