
दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईराक में KC-135 Stratotanker अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की पुष्टि United States Central Command ने गुरुवार को की। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना किसी दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुई है।CENTCOM के मुताबिक घटना के समय दो KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान मिशन में शामिल थे। इनमें से एक विमान सुरक्षित लैंड कर गया, जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।CENTCOM ने अपने बयान में कहा कि यह हादसा Operation Epic Fury के दौरान हुआ। कमांड ने बताया कि घटना दोस्ताना हवाई क्षेत्र में हुई थी और इसका किसी तरह की गोलीबारी या मिसाइल हमले से कोई संबंध नहीं है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट और अन्य क्रू सदस्य सुरक्षित हैं या नहीं।