अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान ऐली संजीव गंभीर की अगुवाई में आज अपाहिज आश्रम गौशाला में चारा खिलाया।  समर्पण क्लब के नये प्रधान संजीव गंभीर व टीम ने चार्ज संभालते ही आज पहले दिन ही गौ सेवा का प्रोजेक्ट किया ।ऐली गंभीर ने कहा *गौ सेवा सबसे उत्तम सेवा है* हमें मानवता की सेवा के साथ-साथ पशु पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर सचिव लोकेश बजाज, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण लूंबा, पी आर ओ जै देव मल्होत्रा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनोहर लाल गुप्ता ,रीजन चेयरपर्सन केवल शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा ,विजय शर्मा, ऐन के महेंद्रू, ऐ के बहल, गुलजारी लाल गुप्ता, गुलशन कपूर व नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।