
अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में ईंटरनेशनल आह्वान फूड फॉर हंगर के तहत पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में फल,स्वीट्स भेंट किए और सभी को दोपहर का भोजन करवाया।इस प्रोजेक्ट में ऐली अश्वनी नागपाल ने आपने वेटे रितिश नागपाल,बहू सोनल नागपाल की शादी की सालगिरह पर सहयोग किया। *पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने बताया कि समर्पण क्लब प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में दीन दुखियों की आर्थिक तौर पर मदद,फूड फॉर हंगर के प्रोजेक्ट,दिव्यांग के बच्चों के स्कूल प्रयास,अपाहिज आश्रम, सजीविनी होम मॉडल टाउन,मदर टेरेसा होम, अंध विद्यालय और आंखों के ऑपरेशन जैसे सर्विस प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं,वो काबिले तारीफ है* पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने सभी का धन्यवाद किया और नागपाल परिवारको शुभकामनाऐं दी।इस मौके पर पूर्व प्रधान केवल शर्मा,दया कृष्ण छाबड़ा,हर्षवर्धन शर्मा,अशोक कुमार मेहता,जयदेव मल्होत्रा,नरेंद्र शर्मा,मोहित सेठ,रीता नागपाल,अश्वनी नागपाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे