
अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने ऐसोशिऐशन आफ अलायंस क्लब ईंटरनेशनल के आह्वान पर फूड फार हंगर के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में पिंगलवाड़ा गुलाब देवी रोड जालंधर में चावल,दालें,खाद्य समग्री व कुछ अंशदान भेंट किया। इस प्रोजेक्ट में ऐली जगदीश महाजन आपने वेटे राज कुमार के जन्मदिन पर सहयोग किया।पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने कहा अन्नदान महादान फूड फार हंगर के ज्यादा से ज्यादा अलग-अलग जगह पर ऐसे ही संस्थानों में हम प्रोजेक्ट्स लगातार कर रहे हैं।सभी ऐली सदस्यों ने पिंगलवाड़ा में रहने वाले सभी लोगों से मिलकर हाल पूछकर महसूस किया कि यह लोग कितने जरूरतमंद हैं समाज से सहयोग के लिए।इस अवसर पर सचिव अशोक बजाज,पूर्व प्रधान केवल शर्मा,दया कृष्ण छाबड़ा,पीआरओ सुरेंद्र हांडा,अश्वनी नागपाल, नरेंद्र शर्मा,जगदीश महाजन वअन्य सदस्य उपस्थित हुए