अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग के अगुवाई में गवर्नमेंट मीडिल स्कूल कीर्ति नगर लाडोवाली रोड में छात्रों को फल स्वीट्स,नोटबुक व स्टेशनरी वितरित की। इस प्रोजेक्ट में ऐली दिनेश वर्मा ने सहयोग किया।पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने कहा कि अलायंस क्लब जालंधर समर्पण प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के लगातार प्रोजेक्टस कर रहे हैं,जरूरतमंद लोगों की आंखों के निशुल्क ऑपरेशन,फूड फार हंगर,जरूरतमंद बच्चों को फीस के रूप में आर्थिक मदद व स्टेशनरी भेंट करना काबिले तारीफ है।इस मौके पर पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा,कोषाध्यक्ष संजय भल्ला,पीआरओ सुरेंद्र हांडा,हर्षवर्धन शर्मा,ऐ के बहल,ऐली जयदेव मल्होत्रा,अशोक कुमार मेहता,प्रिसिंपल ,स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।