
अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन प्यार व जुनून के साथ सेवा के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग व संस्थापक समर्पण क्लब असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा की अगुवाई में पंचवटी मंदिर गौशाला बस्ती गुजां में गांयों को चारा खिलाया और गौसेवा के लिए 5000/-रूपऐ भेंट किए। इस प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली जगन नाथ सैनी व वंदना ग्रोबर ने सहयोग किया।कुन्द्रा साहब ने बताया कि दान पुण्य करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है,वेदों में गाय को पूजनीय बताया गया है,एक गाय की सेवा-पूजा कर लेने से 33 कोटि देवताओं का पूजन संपन्न हो जाता है।अलायंस क्लब जालंधर समर्पण प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के लिए हर तरह के सर्विस प्रोजेक्ट्स कर रहा है वो काबिले तारीफ है।इस अवसर पर सीनियर वाईस प्रधान हर्षवर्धन शर्मा,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी,जयदेव मल्होत्रा,गौशाला के प्रधान लक्की मल्होत्रा,योगेश मल्होत्रा,रमेश विज,चाचा चमन लाल,मोहित सरीन,नरेश सेठ व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।