
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका आज वर्ष 2026-2027 का बजट पेश करेगी देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर नगर पालिका होने के कारण इस बजट पर पूरे देश की नजरें हैं. इस साल बीएमसी का बजट 80,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक होने का अनुमान है पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में बीएमसी ने 74,427 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया था, जो किसी भी नगर निगम का अब तक का सबसे बड़ा बजट था बीएमसी का बजट इन राज्यों के खर्च से भी कम-से-कम आधा है मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और हिमाचल प्रदेश मुंबई का बजट दिल्ली से साढ़े चार गुना और बेंगलुरु से लगभग चार गुना ज्यादा है दिल्ली नगर निगम बजट 16,500 करोड़ बेंगलुरु नगर निगम बजट 19,900 करोड़ मुंबई बीएमसी बजट 74,000+ करोड़