जालंधर 18 फ़रवरी( ) आज आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के मुख्य मार्ग प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक के रास्ते दवाई की होलसेल इलाका दिलकुशा मार्केट,सिविल हॉस्पिटल एवं मुख्य बाज़ारो दुकानदारों की तरफ जाने वाली सड़क को व्यापारियों से बैठक करने के नाम पर बंद करने पर जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने विरोध जता कहा नगर निगम और पुलिस विभाग ने पंजाब सरकार के दबाव मे जनता के लिए रास्ता बंद कर राजनैतिक लाभ लेने के मकसद से करवाए गये कार्यक्रम को करने की अनुमति दी है।सरीन ने कहा इस तरह से सभी राजनैतिक दल व्यापारियों समेत अलग अलग कारोबारियों से बैठक जनता के लिए रास्ते बंद कर के नहीं जनता की सुरक्षा सुविधा के रास्ते खोलने के लिए अच्छे उचित स्थान पर की जाती रही है।पहली बार इस तरह की लोगो की सुविधाओ को रोककर बैठक हुई है जो लोकतंत्र के लिए घातक है।