जालंधर 1 अप्रैल

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने शुक्रवार देर शाम जालंधर में उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के विधायकों और पंजाब के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में पार्टी के 36 नेताओं को उपचुनाव के लिए ब्लॉक स्तर पर तैनात किया गया। हरचंद सिंह बरसट ने सभी नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में जालंधर लोकसभा क्षेत्र के चार विधायक बलकार सिंह करतारपुर, रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल, इंद्रजीत कौर मान भी मौजूद थीं। उनके साथ पांच निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी जिनमे कैंट से सुरिंदर पाल सिंह सोढ़ी, आदमपुर से जीत लाल भट्टी, फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार, दिनेश ढल,शाहकोट से रतन सिंह कक्कड़कला, प्रदेश सचिव राजविंदर कौर थियाडा, अमनदीप सिंह मोही, गुरदेव सिंह लाखना, लोकसभा प्रभारी मंगल सिंह,जिलाध्यक्ष अमितपाल सिंह,सरबजीत सिंह भी उपस्थित थे।

हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में सभी नेताओं और वक्ताओं ने दिन रात मेहनत और प्रचार करके इस चुनाव को जीतने का फैसला लिया ताकि लोगों को पंजाब समर्थक लोकसभा सदस्य मिल सके। बरसट ने दावा किया कि जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करेगी। पार्टी के ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता सीट जीता कर मुख्यमंत्री भगवंत मान,राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक की झोली में डालेंगे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।