
बाथू, ऊना: इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों को मॉड्यूलस कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, गोंडपुर जैचंद का दौरा कराया गया।
इस औद्योगिक भ्रमण में MBA, BBA, B.Com, B.Voc, M.Sc. (केमिस्ट्री एवं गणित) तथा फार्मेसी के कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ संकाय सदस्य के रूप में श्री वरुण कुमार (ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी), डॉ. सुमित कुमार (डीन, एकेडमिक अफेयर्स), डॉ. मनीषा धीमान (सहायक प्राध्यापक), श्रीमती रजनी शर्मा (सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, फार्मेसी), सुश्री नवजोत कौर (सहायक प्राध्यापक), श्री राज कुमार (सहायक प्राध्यापक) एवं श्री सचिन ठाकुर (सहायक प्राध्यापक) भी उपस्थित रहे।
औद्योगिक भ्रमण से पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार बहल एवं रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) जगदेव सिंह राणा ने विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक अनुभव के महत्व के बारे में प्रेरित किया। वहीं, विभागाध्यक्ष (मैनेजमेंट) सुश्री निहारिका अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को कार्य संस्कृति एवं अनुशासन के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यार्थी दोपहर 12:00 बजे मॉड्यूलस कॉस्मेटिक्स प्रा. लि. पहुंचे, जहां उनका स्वागत एचआर मैनेजर श्री कमल देव, अकाउंट्स विभागाध्यक्ष श्रीमती ऋचा महाजन एवं एचआर एग्जीक्यूटिव श्री रोहित शर्मा द्वारा किया गया। कंपनी अधिकारियों ने विद्यार्थियों को फैक्ट्री के विभिन्न प्लांट्स का भ्रमण कराया तथा उत्पादन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
कंपनी द्वारा निर्मित उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यहां मुख्य रूप से सोप नूडल्स (साबुन का कच्चा माल) का उत्पादन किया जाता है। इसके अतिरिक्त खाद्य तेल, घरेलू सफाई उत्पाद तथा लॉन्ड्री साबुन आदि का भी निर्माण किया जाता है। विद्यार्थियों को कच्चे माल से लेकर अंतिम पैकेजिंग तक साबुन निर्माण की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई।
अंत में एचआर मैनेजर श्री कमल देव ने कंपनी के कार्य संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के आगमन पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने विद्यार्थियों के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित किया, जिसमें विद्यार्थियों से उनके अनुभव एवं सीख के बारे में फीडबैक लिया गया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताया।
इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने मॉड्यूलस कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन का इस सफल औद्योगिक भ्रमण के आयोजन हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।