मुंबई: मुंबई में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या आज भी बारिश का कहर जारी रहेगा? भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार मुंबई और आसपास के इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है, लेकिन यह मंगलवार जितनी तेज़ नहीं होगी।महाराष्ट्र में बीते चार दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए हैं