Sliderअन्य राज्य

सफाई में इस्तेमाल होने वाला तेजाब शराब समझकर पीने से 7 की मौत

राजस्थान : भीलवाड़ा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव में चार लोगों की उस समय मौत हो गई, जब उन्होंने गलती से सफाई में इस्तेमाल होने वाला तेजाब या फ्यूल जैसा तरल पदार्थ शराब समझकर पी लिया। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने तीन दिन पहले इलाके में आयोजित एक शादी समारोह में बर्तन साफ करने का काम ठेके पर लिया था। समारोह के बाद वे लोग बर्तन धोने और सफाई में उपयोग होने वाला तरल पदार्थ अपने साथ घर ले आए। बताया जा रहा है कि यह तरल पदार्थ खाना गर्म करने में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल था।गुरुवार देर रात घर पर मौजूद चारों लोगों ने उस तरल को शराब समझकर पी लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद परिजन उन्हें तुरंत गंगापुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई

Related Articles

Back to top button