
महाराष्ट्र : ठाणे शहर में मंगलवार सुबह एक आवासीय इमारत की पांचवीं मंजिल से एक स्लैब नीचे वाली मंजिल पर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। यह घटना वागले एस्टेट के शांतिनगर स्थित पांच मंजिला नूतन नीलम अपार्टमेंट में तड़के तीन बजकर सात मिनट पर हुई। अधिकारियों के अनुसार, यह इमारत लगभग 35 साल पुरानी है और घटना के बाद 80 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट से एक स्लैब चौथी मंजिल पर स्थित एक घर पर गिरी जिससे ऊपरी फ्लैट में रहने वाला एक व्यक्ति और नीचे रहने वाले दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों को ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सूचना मिलते ही आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे