इंदौर: इंदौर में बुधवार सुबह हादसा एक बड़ा हादसा हो गया यहां एक घर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई अब ऐसे में सवाल है कि घर में ईवी कारों के चार्ज करना कितना सुरक्षित है जैसे-जैसे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उनकी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है खासकर घर पर गाड़ी चार्ज करते समय छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है इसलिए अगर आप भी अपनी EV घर पर चार्ज करते हैं, तो इन जरूरी बातों को नजरअंदाज बिल्कुल न करेंEV चार्ज करने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. गाड़ी को चार्ज होने में काफी समय लगता है, जिससे एक्सटेंशन की तारें गर्म होकर जल सकती हैं. सुरक्षित तरीका यही है कि चार्जर को सीधे मजबूत और अच्छी क्वालिटी वाले दीवार के सॉकेट में ही लगा चार्जिंग केबल की हालत पर हमेशा ध्यान देना जरूरी है अगर तार कहीं से कटी हो, प्लग ढीला हो या चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म हो रहा हो, तो तुरंत उसे बदल दें खराब केबल का इस्तेमाल शॉर्ट सर्किट और आग का कारण बन सकता है हमेशा वही चार्जर इस्तेमाल करें जो कंपनी ने गाड़ी के साथ दिया है यह चार्जर गाड़ी के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के हिसाब से बना होता है सस्ते या लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने से बैटरी ओवरहीट हो सकती है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है