
दिल्ली: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होगी। संसद स्पीकर गालिबाफ के नेतृत्व में ईरानी डेलिगेशन और जेडी वांस के नेतृत्व में अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच गया है। वहीं शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की सरकार और सेना ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे इस्लामाबाद शहर को छावनी बना दिया गया है।