महानगर में लोकसभा के उपचुनाव की तारीखों का आज ऐलान किया गया। 10 माई को जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान होगा जबकि 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया था। जहां फिल्लौर में राहुल गांधी के नेतृ्त्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान संतोख सिंह चौधरी को दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद से ही जालंधर की लोकसभा सीट खाली पड़ी थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।