जींद : जींद-बरवाला मार्ग पर गांव ईंटल कलां के पास वीरवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दूल्हे के भाई और भाभी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार सात माह की बच्ची बच गई। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जब वह ईंटल कलां के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अजय और सोनिया को मृत घोषित कर दिया जबकि फोटोग्राफर सोनू व उसके दो अन्य साथियों की गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।