प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी के कुशल दिशा-निर्देशन में एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अमृतसर की एक दिवसीय क्षेत्रीय अध्ययन यात्रा में पूर्णोत्साह से भाग लिया। जिसमें लगभग 110 छात्राओं ने अमृतसर के साडा पिण्ड इत्यादि का भ्रमण कर पंजाब की संस्कृति और आध्यात्मिक शिक्षा के मिश्रण का अनुभव प्राप्त किया। साडा पिण्ड में छात्राओं ने पंजाब की उज्ज्वल विरासत का प्रत्यक्ष अनुभव किया और पंजाब की लोक कलाओं, ग्रामीण शिल्प, गांव की संस्कृति और ग्रामीण जीवन के रहन-सहन, खान-पान की प्रत्यक्ष झलक देखी और नजदीक से इसकी सुन्दरता को अनुभव किया। पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य भंगड़ा नृत्य करके ढोल की थाप पर थिरक कर खूब प्रसन्नता का अनुभव किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी ने कहा कि ऐसी यात्राएं एवम् अनुभवात्मक शिक्षण विद्यार्थियों को अपनी विरासत, संस्कृति से जुडऩे एवम् नजदीकी से समझने के अवसर प्रदान करती है और छात्राएं नियमित दिनचर्या से हटकर ऐसे अनुभव प्राप्त कर और भी सक्षम बनती है। उन्होंने स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती अरविंदर कौर को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों हेतु प्रोत्साहित किया जिससे विद्यार्थियों का चहुँमुखी विकास सभव हो पाए। स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती अरविंदर कौर ने बताया कि विद्यार्थियों ने इस भ्रमण का खूब आनंद लिया और कहा कि ऐसे अनुभव उनके जीवन में चीजों को प्रत्यक्ष देखकर सरलता से सीखने में निश्चित सहायक होंगे।