
श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया (अध्यक्ष एपीजे एजुकेशन, सह-संस्थापक और चांसलर, एपीजे सत्य विश्वविद्यालय, अध्यक्ष और अध्यक्ष, एपीजे सत्य और स्वर्ण समूह, अध्यक्ष एपीजे सत्य शिक्षा अनुसंधान) के आशीर्वाद से, कक्षा यू.के.जी,पाँचवी के छात्रों के लिए स्नातक समारोह का आयोजन किया गया था। प्रधानाचार्य श्री यश पाल शर्मा जी, उप प्रधानाचार्या श्रीमती आरती शौरी भट्ट, प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती जागृति शर्मा ने अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री अकर्षि जैन आई.पी.एस, ADCP जालंधर को आना था, लेकिन व्यस्तता के कारण वे नहीं आ सके। परन्तु उन्होंने सभी उत्तीर्ण हो रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ संदेश रूप में भेजी |
प्रधानाचार्य श्री यश पाल शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है। शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के विकास का माध्यम भी है।उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही विद्यार्थियों को एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा मिलती है।
अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल सॉन्ग गया गया | सभी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यू.के.जी और पाँचवीं के विद्यार्थियों ने स्कूल के प्रति अपने अनुभवों को सभी के साथ सांझा किया |
यू.के.जी के छात्रों ने अपने नृत्य के प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपने भावनात्मक भाषणों से सभी के दिलों को छू लिया।
प्री-प्राइमरी की अध्यापिकाओं ने बच्चों के लिए धन्यवाद गीत पर छोटी सी प्रस्तुति दी |
इस भव्य कार्यक्रम को छात्रों के माता-पिता ने देखा। विद्यालय के उप प्रधानाचार्या श्रीमती आरती शौरी भट्ट जी ने आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया तथा छात्रों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया |