
एपीजी स्कूल रमा मंडी में एपीजे रामा मंडी में प्रधानाचार्य श्री ए के शर्मा जी के नेतृत्व में स्कूल में बारहवीं कक्षा की विदाई पार्टी परवाज़ – राइस बियोंड के नाम से मनाई गई, 11वीं कक्षा के सभी छात्रों द्वारा बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन छात्रों की यादों से भरपूर पीपीटी दिखाई गई व सभी विद्यार्थियों को स्कूल और मैनेजमेंट की ओर से मोमेंटोस दिए गएl साथ ही विदाई पार्टी में विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया, जिनमें तेजस मिस्टर एपीजे, ज्योतिका को मिस एपीजे, सिमरन कौर कालो को मिस एलिगेंट, वंश गौतम को मिस्टर हेडसम से सम्मानित किया गया, सुखमन प्रीत कौर मि दीवा और रवनीत सिंह ने वेल ड्रेस्ड का खिताब जीता प्रधानाचार्य श्री ए के शर्मा जी और उप प्रधानाचार्य श्रीमती लवलीन बग्गा ने इस विदाई समारोह में 10+2 को संबोधित करते हुए 12वीं कक्षा के छात्रों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन, सफलता और 12वीं कक्षा से अच्छे परिणाम की कामना की।