जालंधर, अप्रैल 2026:
एसोसिएशन आफ़ एलायंस क्लब इंटरनेशनल
(AACI ) , डिस्ट्रिक्ट 126-नॉर्थ द्वारा आयोजित ज्ञान गंगा 2026 – डिस्ट्रिक्ट स्कूलिंग एवं प्रथम कैबिनेट मीटिंग बड़े उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। यह कार्यक्रम नए एलायनस्टिक वर्ष की एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।
इस समारोह की शुरुआत ज्योति चौक से सभी एलायंस क्लबों के सीनियर लीडर्स, मेम्बरस ने इंटरनेशनल कन्वेंशन जयपुर से वापस लौट कर आए हुए गवर्नर एन के महेन्द्रू,फर्स्ट लेडी आफ़ द डिस्ट्रिक्ट शमा महेन्द्रू , वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, मल्टी कौंसिल चेयरमैन संदीप कुमार ,इंटरनेशनल डायरेक्टर एम पी एस विनाका, जी एस जज, राकेश शर्मा के आगमन पर विधिवत पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल की तरफ़ रैली के रूप में परेड करते हुए प्रस्थान किया । इस अवसर पर लोगों की ख़ुशी का कोई ठिकाना न था ।
होटल डेज में पहुँच कर सभी को जलपान कराया गया । तत्पश्चात् प्रथम कैबिनेट मीटिंग का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया । इसके बाद सभी डिस्ट्रिक्ट के अधिकारियों को सम्मानित किया गया । गवर्नर एली एन के महेन्द्रू ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनको अंतरराष्ट्रीय, मलटिपल और डिस्ट्रिक्ट के कार्यक्रमों के बारे विस्तार से जानकारी दी तथा आफिसर की स्कूलिंग के लिए पत्रिका ज्ञान गंगा- 2026, का विमोचन किया गया । तत्पश्चात लोगो के साथ डिस्ट्रिक्ट पिन का विमोचन कर सभी को पिन बाटे गए ।तत्पश्चात स्कूलिंग के कार्यक्रम की शुरुआत की गई । चार्टर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जी एस जज ने प्रेसिडेंट, राकेश शर्मा ने सचिव, जे एस डांग ने कोषाध्यक्ष, डा एच एस पन्नू ने पी आर ओ ,संदीप कुमार ने रीजन चेयरमैन तथा ज़ोन चेयरमैन एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर एम पी एस विनाका ने कोर कैबिनेट एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
इस अवसर पर 23 क्लबों से 105 से अधिक प्रतिनिधियों की प्रभावशाली उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे:
• एल्ली एम. पी. सिंह बिनाका जी, इंटरनेशनल डायरेक्टर – मुख्य अतिथि
• एल्ली संदीप कुमार, MCC – विशिष्ट अतिथि
• एल्ली डॉ. जे. एस. कुंदी – कार्यक्रम अध्यक्ष
एली जी डी कुंद्रा- चेयरमैन एडवाइज़री बोर्ड, एली कुलविंदर फुल-चीफ सेक्रेटरी टू गवर्नर ।
कार्यक्रम का संचालन एल्ली हरप्रीत कौर एवं एल्ली सुनीता सिंह द्वारा अत्यंत सुंदर ढंग से किया गया।

इस आयोजन को हमारे सम्मानित फैकल्टी सदस्यों एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स के मार्गदर्शन से विशेष गरिमा प्राप्त हुई, जिनमें शामिल हैं:
एली जी. एस. जज, एली दे. एस. डांग,एली राकेश कुमार,एली एच. एस. पन्नू,एली आर. एस. परमार,
साथ ही वीडीजी-1 एली पदम लाल एवं वीडीजी-2 एली डॉ. सुभाष चंद्र।एली संजीव गम्भीर-डी सी एस, एली राकेश चावला- डी सी टी, साहिल अरोड़ा, नितिन कौड़ा पी आर ओ सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया ।

डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट अधिकारियों, रीजन चेयरपर्सन्स एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन्स को उनके समर्पण एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

बैठक का समापन “सेवा और समर्पण” की प्रेरणादायक भावना के साथ हुआ, जो पूरे वर्ष समाज सेवा के लिए एक मजबूत दिशा प्रदान करेगा।