
उतार प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच ज़िलों में कोडीन-आधारित कफ सिरप और नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली अन्य दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री की जांच के लिए सोमवार को एक महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल के गठन की घोषणा की। प्रमुख सचिव ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को “बेहद गंभीरता” से ले रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक एसआईटी गठित की जा रही है। प्रसाद ने बताया, “जांच के लिए एक आईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की जा रही है। एसआईटी में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्राधिकरण (एफडीएसए) के अधिकारी भी शामिल होंगे।” पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि अब तक की जांच में प्रमुख “सुपर स्टॉकिस्ट” के एक नेटवर्क का पर्दाफ़ाश हुआ है जो कथित तौर पर कोडीन-आधारित सिरप के अवैध लेन-देन में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पांच प्रमुख ‘सुपर स्टॉकिस्ट’ की पहचान कर ली गई है।