जालंधर ( ):5 अगस्त आज न्यू कमल विहार इलाका वासियों ने आज सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग महिलाएं और बच्चों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम ऑफिस में नगर निगम और पंजाब सरकार के खिलाफ न्यू कमल विहार में पीने के गंदे पानी की समस्या को लेकर नगर निगम और पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रचंड प्रदर्शन। इलाका निवासियों ने नारे लगाए कैप्टन सरकार मुर्दाबाद,कांग्रेस सरकार सत्ता में मस्त कमल विहार निवासी सीवरेज का गंदा पानी पीकर हुए बीमारियों से ग्रस्त,मेयर साहब जनता को बताओ स्मार्ट सिटी का पैसा कहा लगाया,मेयर साहब सत्ता में मस्त जनता गंदे पानी से त्रस्त,जालंधर में स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट करप्शन हो रही है,गंदा पानी पीने से टाईफाइड,पीलिया की मची हाहाकार कहा सोए हो कैप्टन सरकार,गंदा पानी पी पीकर जनता का बुरा हाल मेयर साहब करो ख्याल के नारों से गूंजा नगर निगम दफ़्तर।इस अवसर पर इलाका निवासियों की ओर से नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर अनिता दर्शी जी को मांग पत्र सौंपा गया और मांग की गई की यह न्यू कमल विहार में पीने के गंदे पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करो नही तो इलाका निवासियों की ओर से नगर निगम के खिलाफ़ एक जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।ओर नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर अनिता दर्शी ने इलाका निवासियों को आश्वासन दिया है कि जल्द पीने के गंदे पानी की समस्या का हल किया जाएगा।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा की जालंधर की जनता पीने के गंदे पानी,सीवरेज की समस्या और टूटी सड़कों से त्रस्त है जालंधर के मेयर जगदीश राजा सत्ता में मस्त है।शर्मा ने कहा कमल विहार निवासियों ने पिछले 3 महीने से पीने के गंदे पानी की समस्या को लेकर लगातार नगर निगम अधिकारियों को समय समय पर जागरूक किया लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई इस लिए इलाका वासियों को मजबूरन नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा और शर्मा ने कहा की कमल विहार निवासी गंदे पानी से टाईफाइड और पीलिया की समस्या से त्रस्त हैं कैप्टन सरकार के नेता सता में मस्त हैं और कहा की कमल विहार की समस्या का जल्द समाधान किया जाए नहीं तो इलाका निवासी कैंप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

इस अवसर पर इलाका वासी पवन कुमार शर्मा ने कहा की पिछले 3 महीने से हम सब इलाका वासी गंदा पानी पी रहें हैं लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने हमारी एक न सुनी इस लिए हमे समाज सेवक किशन लाल शर्मा को इलाका निवासियों ने समस्या बताई उन्होंने तुरंत नगर निगम के कमिश्नर करनेश शर्मा को इस सारी समस्या के बारे मे अवगत करवाया और आज हमे जालंधर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिता दर्शी को मिलकर सारी समस्या के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जालंधर जिला अध्यक्ष बोबीन शर्मा,पवन कुमार शर्मा,शंकर दयाल,पवन, तेज पाल ठाकुर,जशमीत,नीतू, मैताफर,सुरेश रानी,आरती व अन्य उपस्थित थे।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।