दिल्ली; भारतीय कमोडिटी मार्केट में आज यानी 25 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी दर्ज की गई है। कल की बिकवाली के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर जमकर खरीदारी की है, जिससे कीमतें फिर से आसमान छूने लगी हैं।02 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव में आज ₹5,365 की भारी बढ़त देखी गई। इसके साथ ही सोने का भाव अब ₹1,44,277 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। कल यह ₹1.37 लाख के करीब था।चांदी के निवेशकों के लिए आज का दिन जबरदस्त मुनाफा लेकर आया है। 05 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹12,088 की छलांग लगाकर ₹2,36,029 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। चांदी में एक ही दिन में आई यह सबसे बड़ी तेजी में से एक है।बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस उछाल के पीछे तीन मुख्य कारण हैं कल की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने इसे खरीदारी का सुनहरा मौका माना। भले ही ट्रम्प ने युद्ध रोकने की बात कही है, लेकिन जमीन पर तनाव बरकरार रहने से ‘सुरक्षित निवेश’ के रूप में सोने की मांग बढ़ी है।