
किश्तबार : आतंकवाद विरुद्ध एक बड़ी सफलता के तहत किश्तवाड़ जिला के छात्रू पासरकूट में सुबह सुरक्षा बलों के साथ शरू हुई एक मुठभेड़ में क्षेत्र में सक्रिय जेश ए मोहम्मद संगठन के साथ जुड़े 3 आतंकी मारे गए। जिसके साथ ही क्षेत्र में चलाए गए अभियान त्राशि 1 में अभी तक 4 आतंकी मारे गए हैं प्राप्त जनकारी अनुसार छात्रू में चले लंबे अभियान दौरान कल सुबह पासरकूट के वानी पुरा के करीब एक ढोक में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और 11.00 बजे के दोनों तरफ से गोलियां चलना शुरू हो गई, जिसमे 2 पैरा आर आर CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG का दल शामिल था। इसी बीच सुरक्षा बलों ने ढोक को उड़ा दिया और ढोक की तलाशी दौरान सुरक्षा बलों ने पहले जले हुए दो शव और दो AK – 47 बंदूकें भी बरामद कर लीं और शाम आते-आते सेना ने मलबे के नीचे से एक और आतंकी का शव और बंदूक बरामद कर ली, जिसके साथ ही आज मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या 3 हो गई है।