
दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 5 फरवरी से जम्मू-कश्मीर के लिए 3 दिवसीय दौरा शुरू करेंगे, जिस दौरान वह सुरक्षा की व्यापक समीक्षा करने सहित केंद्र शासित प्रदेश में जारी विकास परियोजनाओं का जायजा लेने के अलावा राजनीतिक हितधारकों से बातचीत भी करेंगे। जम्मू-कश्मीर में उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।इस यात्रा में सुरक्षा एजैंसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें किए जाने की संभावना है ताकि समग्र कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं शासन की बुनियादी ढांचा पहलों की प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके। 6 फरवरी की सुबह वह कठुआ जिले के हीरानगर सैक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दौरे दौरान केंद्रीय गृह मंत्री घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल द्वारा स्थापित किए गए नवीनतम उपकरणों का भी जायजा लेंगे।अधिकारियों ने बताया कि 6 फरवरी की दोपहर को अमित शाह जम्मू में एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एवं गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न खुफिया एजैंसियों, जम्मू-कश्मीर नागरिक प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे