दिल्ली: भारत ने वैश्विक उथल-पुथल और युद्ध जैसी स्थितियों से निपटने के लिए अपना सुरक्षा कवच मजबूत कर लिया है। राज्यसभा में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर एक बड़ी और आश्वस्त करने वाली जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अगर आज दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई रुक जाए या कोई बड़ा संकट खड़ा हो जाए, तब भी भारत के पास इतना स्टॉक मौजूद है कि देश की गाड़ी अगले 74 दिनों तक बिना किसी रुकावट के दौड़ती रहेगी।भारत अब केवल तेल खरीदने वाला देश नहीं रहा, बल्कि वह इस सेक्टर में एक ग्लोबल पावरहाउस बनकर उभरा है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के आंकड़ों के दम पर मंत्री ने साफ किया कि भारत कच्चे तेल के इस्तेमाल में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। लेकिन खास बात यह है कि हमारे पास तेल को साफ करने की अद्भुत क्षमता है, जिसमें हम दुनिया में चौथे स्थान पर हैं।वर्तमान में भारत हर साल करीब 26 करोड़ मीट्रिक टन तेल को रिफाइन कर रहा है, जिसे जल्द ही बढ़ाकर 32 करोड़ मीट्रिक टन करने की योजना है। इतना ही नहीं, भारत पेट्रोलियम उत्पादों को दूसरे देशों में भेजने के मामले में भी दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है